मुरादाबाद : जाम्भाणी कथा में पेड़ बचाओ, पर्यावरण स्वच्छ बनाओ का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्नोई सभा की ओर से जाम्भाणी कथा में व्यास राजेंद्रानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को पेड़ बचाओ, पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा मनुष्य को अपनी जिम्मदारियों को समझनें की आवयश्कता है। रेलवे रोड स्थित विश्नोई कॉलोनी में चल रही विश्नोई सभा की ओर से जाम्भाणी कथा के दूसरे दिन कथाव्यास …

मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्नोई सभा की ओर से जाम्भाणी कथा में व्यास राजेंद्रानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को पेड़ बचाओ, पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा मनुष्य को अपनी जिम्मदारियों को समझनें की आवयश्कता है।

रेलवे रोड स्थित विश्नोई कॉलोनी में चल रही विश्नोई सभा की ओर से जाम्भाणी कथा के दूसरे दिन कथाव्यास राजेंद्रानंद ने श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जीवन में माता-पिता का महत्व बताया। कहा माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इससे समस्त दुखों का निवारण होता है। मनुष्य को आंतरिक और बाह्य आत्मा को स्वच्छ और अपनी वाणी को मधूर रखना चाहिए।

इस मौके पर अध्यक्ष विवेक विश्नोई, प्रवेंद्र विश्नोई, ललित विश्नोई, नवनीत, राजीव विश्नोई, शौरभ, विशाल, आशाराम, प्रदीप, रामौतार, सुनित, प्रियंक, प्रदीप, सुखवीर समेत श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार