कालाढूंगी: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। मंगलवार को कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर कमोला के भीमपुरी गेट के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीननपानी हल्द्वानी व निवासी जयदेव साहू पुत्र सुदेश साहू …
कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। मंगलवार को कालाढूंगी-रामनगर मार्ग पर कमोला के भीमपुरी गेट के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार तीननपानी हल्द्वानी व निवासी जयदेव साहू पुत्र सुदेश साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी नितेश गंभीर घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पाकर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक के परिजन कालाढूंगी पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
