इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने लीड्स को 7-0 से दी करारी शिकस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। मैनचेस्टर सिटी ने किसी शीर्ष स्ट्राइकर के बिना भी सात गोल दागे और लीड्स यूनाईटेड को 7-0 से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत की। केविन डि ब्रूएनी ने दो गोल किये जबकि फिल फोडेन, जैक ग्रीलिश, रियाद महारेज, जॉन स्टोन्स और …

लंदन। मैनचेस्टर सिटी ने किसी शीर्ष स्ट्राइकर के बिना भी सात गोल दागे और लीड्स यूनाईटेड को 7-0 से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत की।

केविन डि ब्रूएनी ने दो गोल किये जबकि फिल फोडेन, जैक ग्रीलिश, रियाद महारेज, जॉन स्टोन्स और नाथन एके ने एक – एक गोल किया जिससे मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने खिताब के बचाव की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

इस जीत से सिटी 17 मैचों में 41 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान की टीम लिवरपूल (16 मैचों में 37) से चार अंक आगे हो गयी है। चेल्सी 36 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

दनादन गोल करने से सिटी ने गोल अंतर भी कम कर दिया है। लिवरपूल का गोल अंतर 33 और सिटी का 31 है। इस बीच एक अन्य मैच में एस्टन विला ने नोर्विच सिटी को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से जैकब रैम्से और ओली वाटकिन्स ने गोल किये।

इसे भी पढ़ें…

हैती में तेल टैंकर में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई: अधिकारी

संबंधित समाचार