हल्द्वानी: सपा का बढ़ा कुनबा, महिलाओं सहित 17 ने ली सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनावी समर में समाजवादी पार्टी भी अपना जनाधार बढ़ाने के प्रयास में जुट गई है। मोहल्लावार जन संपर्क योजना के साथ अब उसका कुनबा भी बढ़ रहा है। 17 लोगों ने सपा की सदस्यता ली है, जिसमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी सीट पर अपना दम भरने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनावी समर में समाजवादी पार्टी भी अपना जनाधार बढ़ाने के प्रयास में जुट गई है। मोहल्लावार जन संपर्क योजना के साथ अब उसका कुनबा भी बढ़ रहा है। 17 लोगों ने सपा की सदस्यता ली है, जिसमें सात महिलाएं भी शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी सीट पर अपना दम भरने के लिए सपा भी जोर आजमाइश में लगी है। प्रदेश विशेष महासचिव शुएब अहमद ने बताया कि बैठक कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग जन संपर्क की योजना बनाई गई है। उत्तराखंड विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

इस दौरान प्रदेश सचिव वसीम, जिलाध्यक्ष डिपंल पांडे, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, निर्मला आर्य, पीसी जोशी, मोहमद शाहिद, अनम मलिक, मोहम्मद इकराम, मुशीर नवाब, उमेश राणा, जुनैद अहमद, जुनैद मिकरानी, इरशाद मिकरानी, मोहम्मद रेहान, सोहराब मलिक, राजेश आर्य, शिवम सिरोही, मोहम्मद सलमान मौजूद रहे।

इन्होंने थामा सपा का दामन
-सपा नेता शुएब अहमद ने बताया कि निर्मला आर्य के नेतृत्व में कविता, हीना कुमारी, ममता देवी, संतोष देवी, पूजा कुमारी, बीना देवी, मुन्नी देवी, मोहम्मद अज्जम हुसैन, अरमान अली, रेहान खान, फैजान, अनस, बाबर, शाहनवाज अंसारी, मोहम्मद शाहबाज, फरमान, अमन खान ने सदस्यता ग्रहण की है।

संबंधित समाचार