हल्द्वानी: सर्वर डाउन होने से सीबीएसई सीटैट की परीक्षा रद्द, परीक्षार्थियों की हुई फजीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटैट) देने आए अभ्यर्थियों को गुरुवार को फजीहत का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण सीबीएसई द्वारा दूसरी पाली का पेपर रद्द कर दिया गया। परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी देरी से दी गई। करीब घंटे भर तक परीक्षार्थी अपने परीक्षा कक्ष में बैठकर कंप्यूटर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटैट) देने आए अभ्यर्थियों को गुरुवार को फजीहत का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण सीबीएसई द्वारा दूसरी पाली का पेपर रद्द कर दिया गया। परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी देरी से दी गई। करीब घंटे भर तक परीक्षार्थी अपने परीक्षा कक्ष में बैठकर कंप्यूटर पर पेपर का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें बताया गया कि परीक्षा रद्द हो गई है।

गुरुवार से देशभर में सीटैट परीक्षा की शुरू हुई। 13 जनवरी तक चलने वाली इस परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित रही। हल्द्वानी के छह परीक्षा केंद्रों पर 1380 में से 940 परीक्षार्थी पहला पेपर देने पहुंचे। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। दूसरी पाली पूर्वाह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होनी थी। पहली पाली की परीक्षा होने के बाद दूसरी पाली के लिए परीक्षार्थी अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच गए। दो बजे के बाद इन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला। करीब ढाई बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में बैठाया गया, लेकिन काफी देर तक कंप्यूटर पर पेपर खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से सिस्टम ही चल पाए।

काफी देर तक मशक्कत के बाद जब सर्वर नहीं चला तो अभ्यर्थियों को बताया गया कि करीब दोपहर साढ़े तीन बजे बताया गया कि सर्वर डाउन होने की वजह से परीक्षा रद कर दी गई है। जिस पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। इस संबंध में बात करने के लिए जब सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

संबंधित समाचार