नैनीताल जिले में कोरोना के चार संक्रमित मिले
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में गुरुवार को कोरोना के चार और केस मिले हैं। जबकि राज्य में कुल 20 केस मिले हैं। नौ कोरोना संक्रमितों ने महामारी को हराकर घर वापसी की। अभी प्रदेश में 153 कोरोना संक्रमित इलाज करा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में 4-4 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में गुरुवार को कोरोना के चार और केस मिले हैं। जबकि राज्य में कुल 20 केस मिले हैं। नौ कोरोना संक्रमितों ने महामारी को हराकर घर वापसी की। अभी प्रदेश में 153 कोरोना संक्रमित इलाज करा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में 4-4 केस सामने आए। पौड़ी और ऊधमसिंहनगर में 3-3, पिथौरागढ़ में 2 मरीज मिले हैं।
