बरेली: पलक झपकी तो चश्मा करेगा अलर्ट, रुकेगा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसों को रोकने में स्मार्ट चश्मा अहम भूमिका निभाएगा। जैसे ही वाहन चालक की पलक झपकेगी वैसे ही स्मार्ट चश्मा सायरन बजाकर अलर्ट देना शुरू कर देगा। इससे चालक के साथ वाहन में बैठी सवारी भी अलर्ट हो जाएगी। यह स्मार्ट सिस्टम एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रानिक्स एवं संचार विभाग के …

बरेली, अमृत विचार। सड़क हादसों को रोकने में स्मार्ट चश्मा अहम भूमिका निभाएगा। जैसे ही वाहन चालक की पलक झपकेगी वैसे ही स्मार्ट चश्मा सायरन बजाकर अलर्ट देना शुरू कर देगा। इससे चालक के साथ वाहन में बैठी सवारी भी अलर्ट हो जाएगी। यह स्मार्ट सिस्टम एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रानिक्स एवं संचार विभाग के बीटेक छात्रों ने तैयार किया है। छात्रों ने स्मार्ट सिटी को ध्यान में रखते हुए कई प्रोजेक्ट बनाए हैं। शुक्रवार को विभाग में टेक मंथन 2021 के तहत तकनीकी प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष राय समित अन्य प्रोफेसर ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

प्रोफेसर मनीष राय ने बताया कि छात्रों ने स्मार्ट डस्टबिन बनाया। इसमें डिस्पले लगाया गया है जिससे पता चल जाएगा कि डस्टबिन आधा भरा है या पूरा। इसके अलावा स्मार्ट पार्किंग सिस्टम के तहत पता चलेगा कि पार्किंग में कितने वाहनों के खड़े करने की क्षमता है। कितनी जगह बची है। अधिक वाहन होने पर पार्किंग फुल बता देगा।

छात्रों ने आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है। इसके तहत प्रमुख स्थानों को जाने वाला रास्ता इस तरह से बनाया जाएगा कि कोई भी संदिग्ध वाहन आने पर रास्ता उठकर दीवार का रूप ले लेगा और अलार्म भी बजने लगेगा।

इसमें फैकल्टी क्लब समन्वयक डा. छवि शर्मा, इंद्रप्रीत कौर, जनक कपूर, हरि कुमार सिंह, सुमित श्रीवास्तव, वरुण प्रताप सिंह व सौरभ पाठक उपस्थित रहे। फेस्ट में पीयूष, शिवम, जय, स्मृति, श्रेयषी, शिवम भारद्वाज, श्रुति, अनुष्का, योगिता, अभिनव, अरमान, तितिक्षा, वैष्णवी, रजत, रेणु, धनंजय, मानसी, आदित्य, आशुतोष, रुपेश, सुबोध आदि छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा तकनीकी प्रश्नोत्तरी भी हुई। जिसमें शक्ति  गंगवार ने पहला, जैनुल ने दूसरा और अंकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संबंधित समाचार