हल्द्वानी: वन पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए सरपंचों ने दिया धरना
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन पंचायतों के सशक्तिकरण को लेकर वन पंचायत सरपंचों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। राज्य वन पंचायत परामर्शदात्री समिति के प्रदेश सदस्य गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन पंचायतों के सरपंच बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुये। यहां उन्होंने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन पंचायतों के सशक्तिकरण को लेकर वन पंचायत सरपंचों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
राज्य वन पंचायत परामर्शदात्री समिति के प्रदेश सदस्य गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन पंचायतों के सरपंच बुद्ध पार्क में इकट्ठा हुये। यहां उन्होंने प्रदेश में एक साथ गुप्त मतदान के जरिये वन पंचायत के चुनाव कराने, वन पंचायतों का न्यूनतम क्षेत्रफल निर्धारण और कम होने पर आरक्षित वन क्षेत्र मिलाने, नियमित बजट मुहैया कराने, वन पंचायतों के सरपंचों को मानदेय देने, लीसा रॉयल्टी की राशि वन पंचायतों के खाते में हस्तांतरित करने, वनाधिकार कानून 2006 के दायरे में लाने, राज्य में ब्लॉक, जिला, राज्य पर परामर्शदात्री समितियों का गठन करने की मांग की। जोशी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन किया जायेगा।
