बरेली: चेयरमैन शहला ताहिर की प्रधानमंत्री से शिकायत, योगी ने दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के खिलाफ सरकारी धन और संपत्ति के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। शनिवार को एयरफोर्स में अभिनंदन भेंट के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर ने शहला के खिलाफ मोदी व योगी से …

बरेली, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद नवाबगंज की पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के खिलाफ सरकारी धन और संपत्ति के गबन और वित्तीय अनियमितताओं का मामला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। शनिवार को एयरफोर्स में अभिनंदन भेंट के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर ने शहला के खिलाफ मोदी व योगी से शिकायत की। मोदी के दिल्ली रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री ने डीएम और एसएसपी को बुलाकर शहला ताहिर के प्रकरण में आरोपों की जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शनिवार को शाहजहांपुर लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरफोर्स में भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। इस दौरान भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से नवाबगंज नगर पालिका की पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि पालिका अध्यक्ष पर 100 करोड़ के सरकारी धन व संपत्ति के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में विभिन्न जांचों से आरोप सिद्ध हो चुके हैं। शहला ताहिर समेत उनके पति पर देशद्रोह सहित कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन उन पर कार्रवाई करने से बच रहा है। नीरेंद्र सिंह राठौर की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने डीएम और एसएसपी को आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

संबंधित समाचार