‘पुष्पा’ ने रिलीज के साथ ही तोड़े कई रिकॉर्ड, ओपनिंग के दिन ही मोटी कमाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जून और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पाः द राइज’ ने कमाई के मामले में पिछले कई सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म की पहले दिन की ग्रौस …

मुंबई। दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जून और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पाः द राइज’ ने कमाई के मामले में पिछले कई सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

फिल्म की पहले दिन की ग्रौस कमाई 52.50 करोड़ रुपये रही। जबकि फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45 करोड़ रुपये रहा। फिल्म निर्देशक सुकुमार की निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी हिट रही है। इससे पहले भी अभिनेता अल्लू अर्जून और निर्देशक सुकुमार ने 2004 और 2009 में एक साथ काम किये हैं।

इस फिल्म की ओपनिंग से ही दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने की भी घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार,‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को मिला है।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने इस सिजलिंग ड्रेस में लगाई इंटरनेट पर आग, फोटो वायरल

हालांकि, फिल्म ओटीटी पर कब आयेगी, अभी इसकी घोषणा नहीं की गयी है। अनुमान है कि अगले साल जनवरी में अमेजन प्राइम पर यह रिलीज हो जायेगी।

Bigg Boss 15: ऐसा क्या कहा तेजस्वी प्रकाश ने कि सुनकर उमर के उड़ गए होश…जानें

कलर्स के सबसे कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के घर में जहां आपने कंटेस्टेंट के बीच अफेयर शुरू होते देखे होंगे। वहीं, इस बार एक कंटेस्टेंट ने हर किसी को एक ऐसी बात बोलकर चौका दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। यहां, तेजस्वी प्रकाश उमर रियाज से कहतीं दिखाई दे रहीं हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा होस्ट सलमान खान के कहने पर कहा है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार