हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने जीती अंतर महाविद्यालयी टीटी प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी टीटी प्रतियोगिता का फाइनल एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने जीता। प्रतियोगिता की उप विजेता पिथौरागढ़ की टीम रही। कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुरेश टम्टा ने बताया कि एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल जीता। प्रतियोगिता सितारगंज महाविद्यालय में आयोजित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी टीटी प्रतियोगिता का फाइनल एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने जीता। प्रतियोगिता की उप विजेता पिथौरागढ़ की टीम रही।

कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुरेश टम्टा ने बताया कि एमबीपीजी कॉलेज की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल जीता। प्रतियोगिता सितारगंज महाविद्यालय में आयोजित हुई। इसमें एमबीपीजी कॉलेज, पिथौरागढ़, सितारगंज, काशीपुर, खटीमा, बागेश्वर, डीएसबी नैनीताल की टीमों ने प्रतिभाग किया।

फाइनल जीतने में छात्र कृष्णा गुप्ता, हिमांशु पलड़िया, हिमांशु वैश्य, क्षितिज आजाद और विकास राठौर की अहम भूमिका रही। क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि कृष्णा, हिमांशु, हिमांशु वैश्य और क्षितिज आजाद नार्थ जॉन खेलने के लिए 28 दिसंबर को सोलन, हिमाचल प्रदेश जाएंगे।

वहीं, छात्रा वर्ग में प्रियंका मेहता, दिलाशा, शीजल आर्या व निहारिका मेहरा ने काशीपुर कॉलेज को हराकर गोल्ड मैडल जीता। नार्थ जॉन के लिए निहारिका व दिलाशा ने अपना स्थान पक्का किया है। दोनों टीमों की जीत पर टीम मैनेजर डॉ. अर्जुन जगेड़ा, प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बधाई दी है।

संबंधित समाचार