हल्द्वानी: अवसर,मौका सिर्फ गिद्ध का काम – पांडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान विद्यालय शिक्षा व पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को गिद्ध की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौका परस्त और अवसरवादी होते हैं जो कि गिद्ध के समान ही होते हैं, जिस तरह गिद्ध की नजर ऊंचाई से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान विद्यालय शिक्षा व पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को गिद्ध की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौका परस्त और अवसरवादी होते हैं जो कि गिद्ध के समान ही होते हैं, जिस तरह गिद्ध की नजर ऊंचाई से भी सड़े-गले पर हा होती है ठीक वैसे ही कुछ लोगों की नजर भी है। यह बात पांडे ने पत्रकारों के सामने उस वक्त बोल डाली जब उनसे बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य पर हमले के बारे में सवाल पूछा गया।

हलांकि उन्होंने बातचीत के दौरान कई बार यह भी कहा कि यशपाल को वे अपना बड़ा भाई मानते हैं, वे बड़ा चेहरा हैं मैं भला क्यूं उनके ऊपर हमला करवाऊंगा। वहीं फीस एक्ट पर पूछे सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्राधिकरण में फीस एक्ट समाहित रहेगा, प्रदेश स्तर पर विद्यालय शिक्षा महानिदेशक और जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समितियां प्राधिकरण के नियमों का अनुपालन कराएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक स्तर पर विद्यालयों में जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊनी, बंगाली आदि मातृ भाषाओं को विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति भी होगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यालय नियामक प्राधिकरण का प्रावधान है।

संबंधित समाचार