बहराइच: जरवल के गांवों में फैला खसरा, 50 चपेट में
बहराइच। जरवल विकास खंड के गांवों में खसरा (चिकन पॉक्स) फैल गया है। खसरे की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत 50 लोग बीमार हैं। खसरा फैलने की जानकारी ग्रामीणों ने सीएचसी के कर्मचारियों को दी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई नहीं पहुंचा है। खसरा एक गांव से दूसरे गांव में फैल …
बहराइच। जरवल विकास खंड के गांवों में खसरा (चिकन पॉक्स) फैल गया है। खसरे की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत 50 लोग बीमार हैं। खसरा फैलने की जानकारी ग्रामीणों ने सीएचसी के कर्मचारियों को दी, लेकिन सूचना के बाद भी कोई नहीं पहुंचा है। खसरा एक गांव से दूसरे गांव में फैल रहा है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है।
जिले के जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तपेसिपाह और इसी गांव के मजरा नई बाजार, मथुरावुरवा, हीरालाल पुरवा, कुर्मिंनपुरवा, बावन कुटिया और महरापुरवा में बीते चार दिन से खसरा फैला हुआ है। गांव निवासी प्रवेश (13), मनीष (12), रुचि (10), अनीता, खुशबू, अंशिका, सुघरा देवी, रवि, सतीश, पल्लवी 10 माह समेत 50 लोग खसरे की चपेट में हैं।
पढ़ें: राजधानी में अगले साल होगा बैडमिंटन और क्रिकेट का इंटरनेशनल मुकाबला
ग्रामीणों ने खसरा फैले होने की सूचना सीएचसी मुस्तफाबाद के कर्मचारियों को दी। लेकिन स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचे हैं। आलम यह है कि खसरा एक गांव से दूसरे गांव में फैल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बुखार, शरीर में दर्द के साथ लाल चखते निकल रहे हैं।
दो दिन पहले गई थी टीम…
जरवल विकास खंड के तपेसिपाह समेत अन्य मजरों में खसरा फैला हुआ है। स्वास्थ्य टीम की ओर से दो दिन पूर्व ही गांव पहुंचकर इलाज किया गया था। साथ ही बीमार लोगों को दवा वितरित की गई थी। वहीं, टीम की तरफ से निरंतर नजर रखी जा रही है। डॉक्टर निखिल सिंह सीएचसी अधीक्षक
बहराइच: घने कोहरे में रोडवेज बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, चालक घायल
जिले के नंदवल गांव से सवारियों को बैठाने जा रही रोडवेज बस की घने कोहरे में ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया, जबकि बस में बैठे सवारी बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवहन विभाग के एआरएम ने मौके का जायजा लिया है। तराई में इस समय घना कोहरा छाया रहता है। घने कोहरे के चलते सड़क पर दृश्यता काफी कम हो रही है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
