अतरंगी रे का नया गाना ‘लिटिल लिटिल’ हुआ रिलीज
मुंबई। एक्टर अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके गानों को एक-एक करके रिलीज किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इस फिल्म का एक और गाना ‘लिटिल-लिटिल’ रिलीज किया गया। इसकी जानकारी एक्टर अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट …
मुंबई। एक्टर अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके गानों को एक-एक करके रिलीज किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज इस फिल्म का एक और गाना ‘लिटिल-लिटिल’ रिलीज किया गया। इसकी जानकारी एक्टर अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट कर दी। अक्षय ने ट्वीट किया कि लिटिल लिटिल के लिये तैयार हो जाओ, यह आ गया है। 24 दिसंबर को यह फिल्म हॉटस्टार पर प्रदर्शित होगी।
Get ready to groove to #LittleLittle !?? Song out nowhttps://t.co/xcbThaRki8#AtrangiRe streaming from December 24 on @DisneyPlusHS @aanandlrai @dhanushkraja @SaraAliKhan @arrahman @HiralViradia @SharanyaSrini @Irshad_Kamil @vijayganguly @cypplofficial @TSeries
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 20, 2021
इस गाने में मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है। गाने में अक्षय कुमार और धनुष धमाकेदार डांस करते दिख रहे हैं। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान भी इन दोनों अभिनेताओं के साथ खूब ठुमके लगाते दिखाई दे रही है। इस गाने को किसी बॉयज होस्टल में फिल्माया गया है। इस गाने के यूट्यूब पर रिलीज होते ही दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।
अभी तक इस फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके है। सबसे पहले फिल्म का गाना ‘चका चक’ , इसके बाद ‘रेत जरा सी’, फिर ‘गर्दा’ और अब ‘लिटिल लिटिल’ रिलीज हो चुका है। फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का खूब सराहा रहा है।
फिल्म निर्देशक आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉटस्टार पर 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं।
Panama Papers Leak मामले में ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन को भेजा समन, दिल्ली के ED दफ्तर पहुंचीं एक्ट्रेस
पनामा पेपर लीक मामले में ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है। पनामा पेपर्स लीक मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ईडी के सामने सोमवार को पेश हुईं। ईडी ने उनके खिलाफ पेशी का समन जारी किया था, जिसके बाद ऐश्वर्या ईडी मुख्यालय पहुंचीं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Panama Papers Leak मामले में ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन को भेजा समन, दिल्ली के ED दफ्तर पहुंचीं एक्ट्रेस
