हल्द्वानी अब एक डिग्री पर आकर ठिठुरा
हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट जारी है। यही हाल रहे तो यहां पर जल्द ही माइनस डिग्री में तापमान चला जाएगा। सोमवार को हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हल्द्वानी में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट जारी है। यही हाल रहे तो यहां पर जल्द ही माइनस डिग्री में तापमान चला जाएगा। सोमवार को हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हल्द्वानी में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं की वजह से रात के समय घर से बाहर रहना मुश्किल हो गया है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस में भी जा सकता है। हल्द्वानी में दिन के समय धूप खिलने की वजह से थोड़ी राहत मिल रही है।
हालांकि शहर में देवलचौड़, तीनपानी के बाद कोहरा देर तक छाया रहता है। इधर मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान में कुछ राहत मिली है। तीन दिन बाद यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री से ऊपर आया है। यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कहा है कि मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और पहाड़ी इलाकों में पाला गिरेगा। गौतरतलब है कि उत्तराखंड में इतनी भीषण ठंड तब पड़ रही है जब यहां पर अभी नीचले इलाकों पर बर्फबारी नहीं हुई है।
मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा। पहाड़ी इलाकों में पाला गिरेगा। उत्तराखंड में अभी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। – विक्रम सिंह, मौसम विज्ञानी, देहरादून
