हल्द्वानी: सलाखों में शराबी, नशे में फूंकी थी मोटर साइकिल
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन पहले मुखानी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी दो मोटर साइकिल को आग लगाने वाले शराबियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दोनों ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। हिम्मतपुर वैजनाथ निवासी नंदन किशोर पुत्र प्रताप राम के भाई कुंदन लाल की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन पहले मुखानी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी दो मोटर साइकिल को आग लगाने वाले शराबियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दोनों ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।
हिम्मतपुर वैजनाथ निवासी नंदन किशोर पुत्र प्रताप राम के भाई कुंदन लाल की बाइक को दो दिन पूर्व आग लगा दी गई थी। कुंदन के साथ उमेश चंद्र सुयाल पुत्र गंगा दत्त निवासी हल्दुपोखरा नायक चौकी टीपी नगर की बाइक को अज्ञात व्यक्तियों ने जला कर खाक कर दिया था। मामले में तहरीर मिलने के बाद मुखानी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी के जरिये पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली।
जिसमें हिमांशु कुल्याल (25) निवासी हल्दुपोखरा नायक मुखानी व हरीश तिवारी (25) निवासी करायल पोखरा नायक थे। दोनों को पुलिस ने हिम्मतपुर बैजनाथ के पास बंगाली राय कलकत्ता रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया। एसआई कृष्णा गिरी ने बताया गया कि दोनों नशे के आदी हैं और नशे में धुत होने के बाद इन्होंने मोटरसाइकिलों में आग लगाई। पुलिस टीम में एसआई कृष्णा गिरी, कां. दीवान राम, कां. नवीन राणा, कां. निर्मल बिष्ट थे।
