काशीपुर: दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध न बनाने पर घर से निकाला
काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति, ससुर और पति के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि पति के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर …
काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति, ससुर और पति के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि पति के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया।
क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 21 जून 2019 को उसकी शादी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसे मुरादाबाद और शाहजहांपुर ले गया। कुछ समय बाद वह काशीपुर आकर ही रहने लगे। पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदी है।
उसका पति नशा करने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर और पति का भाई उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हैं। कहा कि पति भी अपने भाई और पिता को खुश रखने को कहता है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। महिला ने कहा कि 12 नवंबर 2021 को उसका पति अपने कई दोस्तों को लेकर घर आया और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना किया तो उसे घर से निकाल दिया। अब पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
