बरेली: सड़क बनाने में खराब ईंटें लगाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जोगीनवादा वार्ड में एक आंतरिक मार्ग के निर्माण में पीली ईंटों को खपाने की कोशिश की गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद सुधा शर्मा के पति बनवारी लाल ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को तुरंत खराब ईंटों को बदलकर मानक के अनुरूप ईंटों का इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसके बाद ठेकेदार …

बरेली, अमृत विचार। जोगीनवादा वार्ड में एक आंतरिक मार्ग के निर्माण में पीली ईंटों को खपाने की कोशिश की गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद सुधा शर्मा के पति बनवारी लाल ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को तुरंत खराब ईंटों को बदलकर मानक के अनुरूप ईंटों का इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसके बाद ठेकेदार ने खराब ईंटों को वापस कराने की बात कही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की शिकायत अब तक नहीं पहुंची है।

वार्ड नंबर-48 में जोगी नवादा में नगर निगम की एक फर्म करीब 250 मीटर लंबी सड़क का निर्माण करा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने करीब 10 लाख रुपये का ठेका दिया था लेकिन मार्ग के इस निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस काम में घपलेबाजी की गई है। इससे यह रोड जल्द खराब होने से इस पर खर्च होने वाली सरकार की मोटी रकम भी बर्बाद हो जाएगी। पार्षद पति को ठेकेदार ने सफाई दी कि उन्होंने दोयम दर्जे की ईंटों को भट्ठे से मंगवाया था लेकिन एक ट्रॉली ईंट गड़बड़ आ जाने से उसे वापस किया जाना है। निर्माण कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

वर्जन-
जोगीनवादा में एक मार्ग का काम चल रहा है लेकिन वहां अभी किसी तरह से गड़बड़ ईंटों के लगाए जाने की सूचना नहीं है। ऐसी कोई शिकायत होती है तो जांच कराई जाएगी। —संजीव प्रधान, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

संबंधित समाचार