हल्द्वानी: 30 को पीएम मोदी की रैली, प्रशासन की तैयारियां जोरों पर
हल्द्वानी, अमृत विचाार। हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन जुट गया है, आज डीएम नैनीताल, एसएसपी समेत भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, इस …
हल्द्वानी, अमृत विचाार। हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।
जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन जुट गया है, आज डीएम नैनीताल, एसएसपी समेत भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान सभास्थल को प्रशासन और पुलिस ने बारीकी से देखा, ताकि जनसभा के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या सामने ना आ पाए, वही जिलाधिकारी नैनीताल, धीराज गर्ब्याल ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही वह कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है, सभास्थल को हर तरीके से प्रशासन ने देख लिया है, प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सभास्थल पूरी तरीके से मुफीद है। वहीं प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा में लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे, जो कि प्रधानमंत्री की रैली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियां पूरा भाजपा संगठन जुट गया है। सभी मंडल स्तर से जनसभा में लोगो को लाने की तैयारी चल रही है।
