महाराष्ट्र: विधानसभा सत्र में भाग लेने वाले 10 लोग पाए गए कोविड पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के बुधवार से शुरू हुए पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में भाग लेने वालों की विधान भवन परिसर में जांच की गयी जिनमें आठ पुलिस कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। बृहन्नमुंबई नगर निगम ने लगभग 3500 लोगों की जांच की जिसमें से 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। …

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के बुधवार से शुरू हुए पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में भाग लेने वालों की विधान भवन परिसर में जांच की गयी जिनमें आठ पुलिस कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। बृहन्नमुंबई नगर निगम ने लगभग 3500 लोगों की जांच की जिसमें से 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने क्रिसमस और नये साल का जश्न नहीं मनाने सहित कोरोना वायरस के नये रूप ‘ओमिक्रॉन’ के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यहां तक ​​कि किसी भी पारिवारिक उत्सव के दौरान घर पर भी इकट्ठा होने पर सख्ती दिखायी गयी है। पुलिस ने शहर में सामूहिक भीड़ पर रोक लगाते हुए पहले ही भारतीय दंड विधान की धारा 144 लागू कर दी है। सूत्रों ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें…

सोनिया ने कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के साथ की बैठक, राष्ट्रीय मुद्दों को उठाने के लिए कहा

संबंधित समाचार