खटीमा: 21 वर्षों में भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा : कोठियाल
खटीमा, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने 21 वर्षों से प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। हकीकत में प्रदेश की जनता को ख्वाबों और वादों के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर वह अपनी घोषित सभी …
खटीमा, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने 21 वर्षों से प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। हकीकत में प्रदेश की जनता को ख्वाबों और वादों के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर वह अपनी घोषित सभी गारंटी योजनाओं को पूरा करेंगे।
गुरुवार को चकरपुर के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप ने जो भी गारंटी योजना घोषित की है चाहे वह 300 यूनिट बिजली फ्री देने की हो, पुराने बिल माफ करने अथवा महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की योजना हो इन्हें ईमानदारी के साथ लागू करेंगे।
उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार न मिलने तक उन्हें पांच हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पूर्व मंत्री सुरेश चंद आर्य ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा से ऊब चुकी है। दावा किया कि जनता अब आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपना चाहती है। रमेश राणा ने कहा कि क्षेत्र में आपका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर आनंद सिंह राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके कलेर, जसविंदर सिंह, अमन अरोड़ा, नागेंद्र, ठाकुर उदय प्रताप सिंह, गुरपावन सिंह, दिनेश राणा, रुचि धस्माना, गीता देवी, रिंकू चंद आदि थे।
