हल्द्वानी: दहेज में बाइक नहीं मिली तो करने लगे परेशान, बहू ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। श्रीराम इनक्लेव, न्यू आईटीआई निवासी पूजा सती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 4 मई 2021 को एकता विहार कुसुमखेड़ा निवासी गौरव पांडे के साथ हुआ था। आरोप है कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। श्रीराम इनक्लेव, न्यू आईटीआई निवासी पूजा सती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 4 मई 2021 को एकता विहार कुसुमखेड़ा निवासी गौरव पांडे के साथ हुआ था। आरोप है कि सामर्थ्यानुसार दान व उपहार देने के बावजूद ससुराली नाखुश थे। कुछ समय उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति बाइक की मांग कर रहा था और असमर्थता जताने पर मारपीट की जाने लगी। मामले की महिला ऐच्छिक ब्यूरो में काउंसिलिंग भी हुई, जिसके बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद पूजा ने पति गौरव पांडे, सास शोभा पाण्डे, ननद बीना तिवारी व लता तिवारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुखानी पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

संबंधित समाचार