हल्द्वानी: बच्चों को बचाएं मौसमी बीमारियों से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। थोड़ी सी सतर्कता से अपने बच्चों को मौसमी बीमरियों से बचा सकते हैं। यह कहना है सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के चिकित्सकों का। अस्पताल में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। 12 वर्ष की उम्र तक के कोल्ड डायरिया,निमोनिया,वायरल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। थोड़ी सी सतर्कता से अपने बच्चों को मौसमी बीमरियों से बचा सकते हैं। यह कहना है सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय के चिकित्सकों का।

अस्पताल में ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, जिसमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। 12 वर्ष की उम्र तक के कोल्ड डायरिया,निमोनिया,वायरल बुखार से पीड़ित प्रतिदिन 35-40 बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए चिकित्सकों ने कुछ उपाय सुझाए हैं, जिसको अपना कर जच्चा-बच्चा मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

— ठंड से बचाव के लिए बच्चों का पूरा शरीर ऊनी वस्त्रों से ढ़क कर रखें
— ताजा खाद्य पदार्थ का सेवन करें और भूलकर भी बासी प्रयोग न करें
— मौसमी ताजे फल सब्जियों का प्रयोग कराएं
— बाजार के तैयार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
— ताजे गुनगुने पानी का सेवन के साथ गुनगुने पानी से हल्का स्नान
— साख-सफाई के साथ धूप का सेवन कराएं
— कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करें

लोग बताए गए उपायों को अपना कर बीमारियों से आसानी से बच सकते हैं। कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद है।
-सुरेंद्र सिंह बिष्ट बाल रोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल

संबंधित समाचार