काशीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
काशीपुर, अमृत विचार। दो अलग-अलग मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान के मकान नंबर 225 मुंशीराम चौराहे के पास रहने वाला प्रेम कुमार (65) पुत्र रामप्रकाश 15 …
काशीपुर, अमृत विचार। दो अलग-अलग मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान के मकान नंबर 225 मुंशीराम चौराहे के पास रहने वाला प्रेम कुमार (65) पुत्र रामप्रकाश 15 दिनों से श्मशान घाट के पास बाईपास रोड पर एक व्यापारी के ट्रांसपोर्ट पर चौकीदारी का काम कर रहा था। प्रेम कुमार ने बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता तब चला, जब गोदाम में काम करने वाले अन्य कर्मचारी सुबह गोदाम पर पहुंचे। गोदाम का मुख्य दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी गोदाम का गेट प्रेम कुमार ने नहीं खोला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उक्त कर्मचारियों ने सब्बल की मदद से अंदर से लगा गोदाम के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। अंदर देखा तो प्रेम फांसी के फंदे पर लटक हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, एक अन्य मामले में आईटीआई थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निझडा निवासी अनिल कुमार (43) पुत्र पीतांबर दत्त पांथरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता पीतांबर दत्त ने बताया कि अनिल की पत्नी की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है। उसका एक बेटा व एक बेटी है। मृतक घर में किसी से बात नहीं करता था। वह काशीपुर में मार्केटिंग का काम करता था। बताया कि वह दिन में अपने कमरे में सोया था। शाम को करीब साढ़े चार बजे उसके कमरे में देखा तो वह पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
