कांग्रेस के उत्तराखंडियत अभियान की अब 28 दिसंबर को हल्द्वानी से होगी शुरुआत
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर “उत्तराखंडियत” कार्यक्रम की शुरुआत 28 दिसंबर को हल्द्वानी से होगी। गुरुवार को कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कैंप कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक दीपक बल्यूटिया ने बताया कि “उत्तराखंडियत” हम छू उत्तराखंडी, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर “उत्तराखंडियत” कार्यक्रम की शुरुआत 28 दिसंबर को हल्द्वानी से होगी। गुरुवार को कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कैंप कार्यालय में बैठक हुई।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक दीपक बल्यूटिया ने बताया कि “उत्तराखंडियत” हम छू उत्तराखंडी, “उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण” अभियान की शुरूआत 28 दिसंबर को हल्द्वानी में कैनाल रोड स्थित है कृपासिंधु बैंक्वट हॉल में होगी। इसका उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
कहा कि लोकगायिका माया उपाध्याय और उनकी टीम के माध्यम से सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा उत्तराखंडियत कार्यक्रम के माध्यम से हम अपनी संस्कृति, पहनावा तथा खानपान के बारे में जनता को जागरूक करेंगे। मडुवा, झुंगर, जौला, डुबके जैसे अन्य पहाड़ी उत्पादों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
बैठक में वार्ड अध्यक्ष अनिता बिष्ट, विमला सांगुड़ी, निर्मला जोशी, सविता गुरुरानी, पुष्पा नेगी, राधा लोहनी, गीता बहुगुणा, दीपा देवी, पुष्पा संभल, मोहिनी रावत, सरिता आर्या, जगदीश भारती, जीवन तिवारी, संजय बल्यूटिया, मनोज टम्टा, महेशानंद, जाहिद कुरैशी, भुवन पाठक आदि थे।
