हल्द्वानी: वर्चुअल बैठक में उपनल कर्मचारियों ने की नियमावली बनाने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल संविदा कर्मचारी संघ की जनपद ईकाई की वर्चुअल बैठक में उपनल कर्मचारियों के लिए नियमावली बनाए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि उपनल कर्मचारी 10 -15 सालों तक विभिन्न विभागों और निगमों में अल्प वेतन में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उपनल में काम करने वाले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल संविदा कर्मचारी संघ की जनपद ईकाई की वर्चुअल बैठक में उपनल कर्मचारियों के लिए नियमावली बनाए जाने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि उपनल कर्मचारी 10 -15 सालों तक विभिन्न विभागों और निगमों में अल्प वेतन में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उपनल में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी 40 से 45 साल के हो चुके हैं। कर्मचारियों को नौकरी में न तो कोई सुरक्षा है और न ही उनको उचित वेतन दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदीप सनवाल, देवेंद्र सिंह, कुंवर मेहरा, महेश डंगवाल, मुकेश भट्ट, दीप जोशी आदि थे।
