कालाढूंगी: छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना शोहदे को पड़ा भारी, गिरफ्तार
कालाढूंगी, अमृत विचार। विद्यालय जा रही छात्रा से शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा रोज की तरह गुरुवार …
कालाढूंगी, अमृत विचार। विद्यालय जा रही छात्रा से शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल जा रही थी। रास्ते में फैजान अली ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।
