हल्द्वानी: पूर्व अर्धसैनिकों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त-सेवारत अर्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति की वर्षगांठ पर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सभा आयोजित की। जिसमें सीजीएचएस जैसी मूलभूत सुविधाओं और हल्द्वानी में अर्द्ध सैनिक बोर्ड का गठन करने की मांग पर चर्चा की गई। सभा में कहा गया कि लंबे अरसा बीत जाने के बाद भी उनकी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवानिवृत्त-सेवारत अर्धसैनिक परिवार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा समिति की वर्षगांठ पर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सभा आयोजित की। जिसमें सीजीएचएस जैसी मूलभूत सुविधाओं और हल्द्वानी में अर्द्ध सैनिक बोर्ड का गठन करने की मांग पर चर्चा की गई।
सभा में कहा गया कि लंबे अरसा बीत जाने के बाद भी उनकी बुनियादी सुविधाओं पर राज्य और केन्द्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में अर्द्ध सैनिक बोर्ड के गठन की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लोकमणि जोशी, जेसी परगाई, अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, हेमंत सिंह, एएस लटवाल, एबी लोहानी, जेसी पांडे, ललित मोहन नोलिया, देवकीनंदन कांडपाल, नवीन पंत, जेसी पांडे आदि शामिल रहे। सभा ऑल इंडिया पैरामिलिट्री फोर्सेज के प्रांतीय अध्यक्ष जेसी जोशी की अध्यक्षता हुई। संचालन संरक्षक केसी पंत और मुख्य संरक्षक वीडी उपाध्याय ने किया।
