उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी, बढ़ सकती हैं पाबंदियां
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। ऐसे में धामी सरकार ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। ऐसे में धामी सरकार ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है।
राज्य में ओमीक्रॉन का मरीज मिलने के बाद मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी डीएम और सीएमओ को बीमारी से बचाव के उपाय व अस्पतालों में इंतजाम दुरस्त करने के निर्देश दिए गए। निर्णय लिया गया कि ओमीक्रोन को लेकर रोज बैठक होगी और जरूरत पड़ने पर नाइट कर्फ्यू के साथ पाबंदियां लगाई जाएंगीं।
