हल्द्वानी: चुनाव से पहले चकाचक होंगी सात कॉलोनियों की सड़कें, जानें कहां मिलेगी सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीष तिवारी, अमृत विचार, हल्द्वानी। चुनाव से पहले शहर की सात कालोनियों की सड़कें चकाचक हो जाएंगी। दो हजार मीटर लंबी इन कालोनियों की सड़कों पर लोक निर्माण विभाग 88.93 लाख रुपये खर्च करेगा। शुक्रवार को मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने इन सड़कों का शिलान्यास किया, जिसके बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया …

मनीष तिवारी, अमृत विचार, हल्द्वानी। चुनाव से पहले शहर की सात कालोनियों की सड़कें चकाचक हो जाएंगी। दो हजार मीटर लंबी इन कालोनियों की सड़कों पर लोक निर्माण विभाग 88.93 लाख रुपये खर्च करेगा। शुक्रवार को मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने इन सड़कों का शिलान्यास किया, जिसके बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

शहर की ये सभी सड़कें मल्ली बमौरी मार्ग से जुड़ी हैं। मेयर डॉ. रौतेला ने बताया कि इसके अंतर्गत आने वाली कालोनी कृष्णा विहार फेज एक व दो में 14.01 लाख की लागत से 300 मीटर, आनंद विहार तिलक मार्केट मार्ग 16.98 लाख की लागत से 350 मीटर , गायत्री कालोनी में 9.36 लाख की लागत से 200 मीटर, सुरभि कालोनी के बगल में नीलियम कालोनी में 9.36 लाख की लागत से 300 मीटर, फ्रैंड्स कालोनी में 9.36 लाख लागत से 200 मीटर, त्रिलोक नगर में 23.33 लाख की लागत से 500 मीटर, कृष्णा विहार बल्यूटिया फार्म में 7.03 लाख की लागत से डेढ़ सौ मीटर लंबा मार्ग तैयार किया जाएगा।

इससे कालोनी वासियों को बेहतर सड़क मिल सकेगी। लोनिवि जेई ने बताया कि फरवरी महीने तक सातों सड़कों का काम पूरा कर लिया जाएगा। शिलान्यास में पार्षद मुकुल बल्यूटिया, भुप्पी चुफाल, नवीन सागुड़ी, राजेंद्र तिवारी, कमल पाठक, डॉ. बीडी शर्मा, विरेंद्र देउपा, राम सिंह, राजू जोशी, मदन बिष्ट, राजेंद्र सागुड़ी, मनीष जोशी, कमल, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार