हल्द्वानी: भोजनमाता विवाद पर भड़के कांग्रेसी, फूंका राज्य सरकार का पूतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत के राजकीय इंटर कॉलेज में भोजनमाता प्रकरण पर यूथ कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। शनिवार को बुद्ध पार्क में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अनुसूचित जाति के लोगों के अपमान का आरोप लगाते हुए पूतला फूंका। यूथ कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी रामराज्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चंपावत के राजकीय इंटर कॉलेज में भोजनमाता प्रकरण पर यूथ कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। शनिवार को बुद्ध पार्क में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अनुसूचित जाति के लोगों के अपमान का आरोप लगाते हुए पूतला फूंका।

यूथ कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी रामराज्य की बात करती है वहीं देश और प्रदेश में लोगों को दबाने और उत्पीड़न का काम कर रही है। उन्होंने अनुसूचित जाति की भोजनमाता की तत्काल नियुक्ति और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य  ने कहा कि रामराज्य की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार हमेशा से ही दलित विरोधी रहीं है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कोहली, हरीश आर्य, विशाल भारती, रवि कुमार आर्या, रमन खाती, सुजल सचिन, किरण माहेश्वरी, हर्ष जोशी, शिवम शर्मा, प्रकाश आर्य, पंकज अधिकारी आदि रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढ़ां‍ग में भोजन माता प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को दिए हैं।

संबंधित समाचार