हल्द्वानी: 16 सौ विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने 16 सौ विद्यार्थियों के प्रवेश तो ले लिए, लेकिन उनके शिक्षण के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। जबकि सुबह की कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई अनवरत जारी है। प्राचार्य डॉ. डीके पंत द्वारा व्यवस्थाओं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने 16 सौ विद्यार्थियों के प्रवेश तो ले लिए, लेकिन उनके शिक्षण के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। जबकि सुबह की कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई अनवरत जारी है। प्राचार्य डॉ. डीके पंत द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भी लिखा, लेकिन अभी तक उसका भी कोई जबाव नहीं आया है।

नवंबर माह में एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों में मारा-मारी मच गई। प्रवेश पाने के लिए आतुर विद्यार्थियों को पुलिस की लाठी तक खानी पड़ी। धरना प्रदर्शन के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी। इसके बाद विद्यार्थियों के प्रवेश शुरू हुए। अब प्रवेश खत्म हुए एक सप्ताह से अधिक हो गया है, लेकिन कक्षाओं के संचालन की कोई व्यवस्था नहीं है।

प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती भी होनी है। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी करनी है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। इस संबंध में उन्होंने दो दिन पहले उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भी भेजा, लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं आया है।

संबंधित समाचार