यशी फिल्म्स लंदन में करेगी 12 फिल्मों का निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। यशी फिल्म्स के बैनर तले 12 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण लंदन में किया जायेगा। निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स जल्द ही लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। अभय सिन्हा की इन फिल्मों में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार …

मुंबई। यशी फिल्म्स के बैनर तले 12 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण लंदन में किया जायेगा। निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स जल्द ही लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। अभय सिन्हा की इन फिल्मों में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे।

अभय सिन्हा ने बताया कि पवन सिंह की तीन, प्रदीप पांडेय चिंटू की तीन, रितेश पांडेय की दो, अरविंद अकेला कल्लू की दो फिल्में होंगी। उन्होंने बताया कि कई सारे वीडियो एल्बम की भी शूटिंग लंदन में होंगी। जिसमें भोजपुरी के कई दिग्गज गायक कलाकार जाएंगे।

पढ़ें: बिग बॉस 15: राखी सावंत ने अभिजीत बिचुकले के चेहरे पर भेंका पानी, देखें…

इन 12 फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा, प्रेमांशु सिंह, अनंजय रघुराज, संतोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु जैसे निर्देशकों के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट लंदन जा रहे हैं। अभय सिन्हा ने बताया कि काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां भी लंदन जा रही हैं।

83 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़…

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh And Deepika Padukone) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ 24 दिसंबर यानि कल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हुई इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज से पहले फैंस को एक गिफ्ट भी मिला था। दिल्ली में फिल्म ‘83’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। 83 ने रिलीज होते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली और अच्छ-खासी कमाई करवाई। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार