शक्तिफार्म: फर्जी आईडी से मोटरसाइकिल फाइनेंस कराने वाले दो दबोचे
शक्तिफार्म, अमृत विचार। एक व्यक्ति की आईडी से फर्जीवाड़ा करके ऑटो डीलर से मोटरसाइकिल फाइनेंस कराने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अभियुक्त रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बीकाम का छात्र है। शक्तिफार्म के लकी ऑटो डील के पास पहुंचे एक व्यक्ति खुद को ज्योतिष मंडल पुत्र …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। एक व्यक्ति की आईडी से फर्जीवाड़ा करके ऑटो डीलर से मोटरसाइकिल फाइनेंस कराने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अभियुक्त रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बीकाम का छात्र है।
शक्तिफार्म के लकी ऑटो डील के पास पहुंचे एक व्यक्ति खुद को ज्योतिष मंडल पुत्र विनय मंडल वार्ड नंबर 2 संजय नगर, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर बताकर बैंक से मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई। उसने अपना आधार कार्ड, मतदाता फोटो पहचान पत्र, पेन कार्ड, बैंक पास बुक आदि दस्तावेज दिखाया। गवाह के तौर पर विश्वजीत नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर देकर मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक से उसकी बात भी करवाई।
जिसके बाद 17 हजार रुपये का डाउन पेमेंट देकर वह शोरूम से मोटरसाइकिल ले गया। बाकी रुपए बैंक फाइनेंस के माध्यम से देने की बात कही। उसने दो दिन में बैंक से ईसीएस वेरीफाई करवा कर लाने की बात कह गया। शोरूम मालिक अविनाश नारायण ने जब दो दिन बाद उसे फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। जिसके बाद गवाह बताए गए विश्वजीत को फोन किया तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शक होने पर अविनाश आरोपी द्वारा दी गई आईडी के पते पर रुद्रपुर जाकर ज्योतिष मंडल से मिला तो पता चला मोटरसाइकिल ले जाने वाला कोई और व्यक्ति था।
ज्योतिष मंडल ने अविनाश को बताया कि आईडी के सभी दस्तावेज उसी के हैं लेकिन उसमें फोटो किसी और का है। इसके बाद अविनाश नारायण सिंह ने थाना सितारगंज में अज्ञात व्यक्ति के नाम से तहरीर सौंपी। चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया मामले का खुलासा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना प्रभारी सितारगंज प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में टीम गठित की।
शुक्रवार को पुलिस टीम में धोखाधड़ी कर मोटरसाइकिल ले जाने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र सोना सिंह एवं गवाह बताए गए गुरुदेव सिंह पुत्र सोना सिंह को तिलियापुर पुल से मय मोटरसाइकिल के गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल लिया है। शोरूम मालिक अविनाश की दुकान पर लिखाए गए मोबाइल नंबरों की जांच की तो पता चला कि मोबाइल सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज से चोरी किया गया था।
पुलिस ने मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया तथा अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर हल्द्वानी जेल में भेज दिया। गुरविंदर सिंह सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में बीकॉम का छात्र है। पुलिस टीम में कोतवाल सितारगंज प्रकाश सिंह दानू, चौकी प्रभारी शक्ति फार्म संजीत कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र पाठक, केसर सिंह, कुंदन सिंह, तोरन सिंह शामिल थे।
