काशीपुर: पंजाब में किसान आंदोलन से अमृतसर-लालकुआं ट्रेन रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते लालकुआं से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का उठानी पड़ेगी। दरअसल बीती 20 दिसंबर से पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसके चलते …

काशीपुर, अमृत विचार। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते लालकुआं से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का उठानी पड़ेगी।

दरअसल बीती 20 दिसंबर से पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की और कई के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने किसान आंदोलन के चलते 25 दिसंबर को ट्रेन संख्या 14615 लालकुआं-अमृतसर और ट्रेन संख्या 14616 अमृतसर-लालकुआं रद्द कर दी है।

रेलवे स्टेशन काशीपुर के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन के चलते लालकुआं-अमृतसर व अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गई है। इस साप्ताहिक ट्रेन में काशीपुर से करीब सौ से अधिक यात्री आरक्षित टिकट लेकर यात्री करते हैं। ट्रेन रद्द होने से विभाग को काशीपुर से हजारों रुपये का नुकसान होगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से चलकर शाम करीब 7 बजे काशीपुर पहुंचती है। रविवार की रात लालकुआं से चलकर करीब 1:25 बजे काशीपुर से यात्रियों को बैठाकर अमृतसर के लिए रवाना होती है।

संबंधित समाचार