मुरादाबाद : छेड़छाड़ कर रहे युवक को दबोचकर पुलिस को सौंपा
मुरादाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मनचले ने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसकी हरकतें बढ़ने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो क्षेत्रीय लोगों ने उसे दबोच लिया। धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय का है। बताते हैं कि …
मुरादाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मनचले ने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसकी हरकतें बढ़ने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो क्षेत्रीय लोगों ने उसे दबोच लिया। धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय का है। बताते हैं कि शनिवार की देर शाम एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने एक किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी ने विरोध किया तो तमाम राहगीर भी आ गए। लोगों ने मनचले को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल अजय कुमार के अनुसार पकड़ा गया नशे में धुत था।
