हल्द्वानी: सरकारी चावल से लदा ट्रक हादसे का शिकार, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सितारगंज से सरकारी चावल लेकर निकला ट्रक देर रात हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे जंगल में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सितारगंज से सरकारी चावल लेकर निकला ट्रक देर रात हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे जंगल में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के बेटे ने पिता की हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

भोजीपुरा बरेली उत्तर प्रदेश निवासी चोखे लाल (55) पुत्र छोटे लाल पेशे से ट्रक चालक है। बताया जाता है कि बीते शुक्रवार की रात वह सितारगंज के मझोला से सरकारी चालक की 300 बोरियां लोड कर हल्द्वानी के आरएफसी गोदाम के लिए निकला था। ट्रक में चोखे लाल के साथ परिचालक सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर ऊधमसिंहनगर निवासी शब्बीर मौजूद था। शब्बीर की मानें तो रात करीब दो बजे ट्रक कुंवरपुर से होते हुए गौलापुल पहुंचा।

पुल के मोड़ पर चढ़ाई होने की वजह से ट्रक की रफ्तार कम होने लगी। चोखे ने शब्बीर को ट्रक से उतर कर पीछे पत्थर लगाने को कहा। शब्बीर के नीचे उतरते ही ट्रक तेजी से पीछे की ओर जाने लगा और सीधा सड़क से कई फीट नीचे जंगल में जा गिरा। जिससे चोखे बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये घायल चोखे को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, शनिवार सुबह पोस्टमार्टम में मृतक चोखे के बेटे प्रमोद ने ट्रक मालिक पर पिता की हत्या कराने का आरोप लगा दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि हत्या के आरोप के बाद पूछताछ के लिए शब्बीर को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

संबंधित समाचार