हल्द्वानी: 29 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज 29 दिसंबर तक बदला रहेगा। इसके बाद राज्य के मैदानी इलाकों में फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज 29 दिसंबर तक बदला रहेगा। इसके बाद राज्य के मैदानी इलाकों में फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

इधर हल्द्वानी में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को दिन गर्म था। दिन के समय लोगों ने धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से मैदान की ओर सर्द हवाएं चलने पर ठंड बढ़ेगी। अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से रात को न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार