हल्द्वानी: एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए एक लाख
हल्द्वानी, अमृत विचार। एनी डेस्क एप डाउनलोड करा कर एक जालसाज से खाते से एक लाख 10 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित को ये झांसा बैंक केवाईसी का मैसेज भेज कर दिया गया। हालांकि पुलिस साइबर सेल की मेहनत से पीड़ित के रूपए वापस खाते में आ गए। मुखानी निवासी बिशन सिंह नगरकोटी के साथ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एनी डेस्क एप डाउनलोड करा कर एक जालसाज से खाते से एक लाख 10 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित को ये झांसा बैंक केवाईसी का मैसेज भेज कर दिया गया। हालांकि पुलिस साइबर सेल की मेहनत से पीड़ित के रूपए वापस खाते में आ गए।
मुखानी निवासी बिशन सिंह नगरकोटी के साथ ये जालसाजी बीती पांच दिसंबर को हुई। उनके मोबाइल पर बैंक केवाईसी अपडेट कराने का एक मैसेज आया। जब बिशन ने मैसेज में दिए नंबर पर फोन किया तो उनकी एक अंजान व्यक्ति से बात हुई। उसने केवाईसी अपडेट कराने के लिए बिशन से मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा।
एप डाउनलोड करने के बाद बिशन ने एप में मौजूद एक नंबर जालसाज को बता दिया और इसके कुछ पल बाद ही खाते से एक लाख 10 हजार रुपए साफ हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्होंने उसकी सूचना एसएसपी पंकज भट्ट को दी। एसएसपी ने साइबर सेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी और साइबर सेल की मेहनत से पूरे रुपए बिशन के खाते में वापस आ गए। साइबर पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी उमेश कुमार मलिक, एसआई जोगा सिंह, एसआई संजीत राठौर, कॉ. अरविंद बिष्ट, कॉ. सुरेश चन्द, कॉ. उमेश सती, कॉ.राजेश बिष्ट व कॉ. पंकज शाही थे।
ऐसे बचें ठगी से और यहां करें शिकायत
पुलिस ने जनता से अपील की है कि अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर ना करें। अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर के लिंक पर क्लिक ना करें और क्यूआर कोड कभी भी स्कैन ना करें। अज्ञात की वीडियो कॉल को एक्सेप्ट न करें। यदि वीडियो कॉल कर आपको ब्लैक मेल किया जा रहा है तो तुरंत साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें। साइबर सेल के मोबाइल नंबर 8171200003 पर या टोल फ्री नंबर 155260 पर सूचना दें सकते हैं।
