Disha Patani उधड़ी हुई जींस की वजह से हुई ट्रोल का शिकार, लोगों ने कमेंट्स में कही ये बातें
बॉलीवुड दिवा दिशा पटानी (Disha Patani) के फैशन सेंस को बहुत पसंद किया जाता है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और रीलों को शेयर करती रहती हैं। वह अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हालाँकि, दिशा (Disha Patani) अब चर्चा में है क्योंकि वह इंटरनेट …
बॉलीवुड दिवा दिशा पटानी (Disha Patani) के फैशन सेंस को बहुत पसंद किया जाता है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और रीलों को शेयर करती रहती हैं। वह अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हालाँकि, दिशा (Disha Patani) अब चर्चा में है क्योंकि वह इंटरनेट ट्रोल का नया टारगेट बन गई है। दिशा (Disha Patani) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनकी ड्रेस पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी द्वारा सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक हालिया वायरल वीडियो में दिशा एयरपोर्ट पर अपने लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस प्लंजिंग नेकलाइन और ब्लू रिप्ड जींस के साथ ब्राउन टॉप में बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनकी उधड़ी हुई जींस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
वीडियो शेयर करते ही ट्रोलर्स ने Disha Patani पर साधा निशाना
उनमें से एक ने लिखा, “भिखारी भी ऐसे फटे कपड़े नहीं पहनते हैं” और दूसरे ने टिप्पणी की “भिखारी लग रही है”। एक ने यह कहते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी की, “कितनी गरीब है, भाग्य के कपड़े पहनने ने पड़ रहे हैं, क्या होगा मेरे देश का”, जबकि एक अन्य ने उनसे सवाल किया, “हर समय इतनी स्किन क्यों दिखाई देती है?”
