बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पाए गए कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। सौरव गांगुली का कोरोना का टेस्ट सोमवार को हुआ था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांगुली …

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। सौरव गांगुली का कोरोना का टेस्ट सोमवार को हुआ था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांगुली पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

गांगुली को कोरोना टीके के दोनों डोज लग चुके हैं और वह लगातार यात्रा कर रहे थे। उन्हें सोमवार की रात एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया था। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा ,” उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया। उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है ।” गांगुली को इस साल की शुरूआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ह्र्दय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे ।

इसे भी पढ़ें…

केरल: कोल्लम में वैन और लॉरी के बीच टक्कर, चार मछुआरों की मौत, 27 अन्य घायल

संबंधित समाचार