बरेली: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम हो चुका था घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ललित को देवरनिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक ललित के ऊपर सामूहिक बलात्कार के साथ ही अन्य कई धाराओं में मुकदमा चल रहा …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ललित को देवरनिया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक ललित के ऊपर सामूहिक बलात्कार के साथ ही अन्य कई धाराओं में मुकदमा चल रहा था। करीब पांच से छह महीनें से वह फरार चल रहा था।

पेंटिंग का काम करता है ललित
दरअसल, मूल रूप से देवरनिया के भदरक गांव का रहने वाला ललित पेंटिंग का काम करता है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ललित देवरनिया के ही वसुधरन ढाल पर खड़ा है। सूचना मिलते ही तत्काल टीम वसुधरन ढाल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इन धाराओ में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ललित पर 376डी ही नहीं बल्कि उस पर छेड़छाड़, रंगदारी, धमकी समेत अन्य तमाम धाराओं में पहले से मुकदमा पंजीकृत है। फिलहाल आरोपी ललित को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े-

बरेली: सुबह से बादल, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, अब कई दिनों तक नहीं दिखेगा सूरज, कोहरा भी करेगा परेशान

संबंधित समाचार