हल्द्वानी: अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे एसएनए और नेता में नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रम्पुरा भदईपुरा में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के साथ जमकर नोकझोंक हो गई। राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के वहां पहुंचने के बाद माहौल और गर्म हो गया। काफी देर चली तनातनी के बाद टीम लौट गई। निगम के अधिकारी ने एक नेता पर झूठे आरोपों में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रम्पुरा भदईपुरा में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के साथ जमकर नोकझोंक हो गई। राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के वहां पहुंचने के बाद माहौल और गर्म हो गया। काफी देर चली तनातनी के बाद टीम लौट गई। निगम के अधिकारी ने एक नेता पर झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

किच्छा रोड पर रम्पुरा भदईपुरा में नजूल भूमि पर बने मकान की छत पर निर्माण कार्य हो रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम पहुंची तो एसएनए दीपक गोस्वामी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसएनए गोस्वामी ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पायी गई। इसी दौरान एक राजनीतिक दल के नेता वहां पहुंच गए।

मामले में कार्रवाई कर रहे एसएनए दीपक गोस्वामी की उस नेता के साथ काफी नोकझोंक हुई। एसएनए दीपक गोस्वामी का कहना है कि अवैध निर्माण हो रहा था, यह जब सही पाया गया तो कार्रवाई को आगे बढ़ाना था। जबकि अवैध निर्माण के पक्ष में आए एक नेता ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्हें गलत तरीके से झूठे आरोप लगाकर फंसाने की धमकी भी दी है। इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

संबंधित समाचार