2021 में OTT प्लेटफार्म ने जमाई धाक, सीरीज के साथ-साथ दिखाई कई हिट फिल्में…
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 2020 की तरह ही 2021 भी बुरे सपने की तरह रहा। कोरोना महामारी के कारण फिल्मों की शूटिंग और सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहे। 12 महीनों में कुछ ही फिल्में सिनेमाघर का मुंह देख पायीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म को हालांकि अपनी धाक जमाने का 2021 में सुनहरा मौका मिला जिसे …
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 2020 की तरह ही 2021 भी बुरे सपने की तरह रहा। कोरोना महामारी के कारण फिल्मों की शूटिंग और सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहे। 12 महीनों में कुछ ही फिल्में सिनेमाघर का मुंह देख पायीं। ओटीटी प्लेटफॉर्म को हालांकि अपनी धाक जमाने का 2021 में सुनहरा मौका मिला जिसे उन्होंने हाथों-हाथ लिया। छोटे बजट की फिल्मों के साथ-साथ कई बड़े बजट और बड़े सितारों की फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुईं।
लॉकडाउन के दौरान देशभर के सिनेमाघरों के बंद होने पर फिल्मकारों ने 2020 से ही डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्में रिलीज करना शुरू किया। यह चलन इस साल भी जारी रहा। छोटे बजट की फिल्मों के साथ-साथ कई बड़े बजट और बड़े सितारों की फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुईं। डिजिटल प्लेटफार्म ने निर्माताओं एवं दर्शकों के बीच सेतु का काम किया। इस पर जहां फिल्मों को मंच मिला एवं प्रायोगिक कहानियां सामने आईं, वहीं दर्शकों की मनोरंजन की जरूरत पूरी हुई।
लंबे समय तक सिनेमाघर बंद रहे। जब छिटपुट तरीके से सिनेमाघर खुलने शुरू हुए, तो फिल्में वहां उतरनी शुरू हुईं, लेकिन उन फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नसीब नहीं हुए। ऐसे में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने के लिए कई फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का रास्ता लेना पड़ा। विद्या बालन की ‘शेरनी’, सलमान खान अभिनीत ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’, विक्की कौशल की ‘सरदार ऊधम’, अजय देवगन की भुज द प्राइड आफ इंडिया’, फरहान अख्तर की ‘तूफान’, सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘शेरशाह’, कृति सैनन की ‘मिमी’ और अभिषेक बच्चन अभिनीत ‘बाब बिस्वास’ जैसी बड़े सितारों की फिल्में भी डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुईं।
पढ़ें- 47 साल की हुईं ट्विंकल खन्ना, जानें एक्ट्रेस ने कैसे शुरू किया अपना फिल्मी करियर…
