बाजुपर: झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने में नाम पर दो लाख रुपय ऐंठने व बाद में और पैसों की मांग करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद युवती व एक महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

बाजपुर, अमृत विचार। दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने में नाम पर दो लाख रुपय ऐंठने व बाद में और पैसों की मांग करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद युवती व एक महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्राम कनौरा निवासी अशरफ अली पुत्र हसमत अली ने पुलिस चौकी दोराहा में तहरीर देकर कहा कि 25 दिसंबर को जनपद रामपुर (उप्र) की रहने वाली युवती ने उसके भाई व गांव के ही एक अन्य युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। आरोप है कि अगले दिन यानी 26 दिसंबर की दोपहर में युवती अपने दो साथियों (जिसमें एक महिला व एक पुरुष शाामिल था) के साथ दोराहा पहुंची और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसने से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की गई जिसमें आपसी रजामंदी के पश्चात आरोपियों को दो लाख रुपये दे दिए गए।

कहा कि आरोपियों को पैसे देते व रकम गिनते हुए वीडियो भी बना ली गई है। पैसे मिलने के बाद आरोपी युवती ने एक प्रार्थनापत्र पुनः पुलिस चौकी में देते हुए पूर्व में की गई दुष्कर्म की शिकायत को वापस ले लिया तथा माफीनामा भी लिखकर दे दिया। आरोप है कि युवती अब फिर से और पैसों की मांग कर रही है तथा पैसे नहीं देने की दशा में झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रही हैं। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवती व एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार