पावरस्टार पवन सिंह का गाना ‘बेबी को बियर पसंद है’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का गाना ‘बेबी को बियर पसंद है’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का गाना ‘बेबी को बियर पसंद है’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।इस गाने ने एक दिन में एक मिलियन व्‍यूज हासिल कर लिया है। यह गाना टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का गाना ‘बेबी को बियर पसंद है’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का गाना ‘बेबी को बियर पसंद है’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।इस गाने ने एक दिन में एक मिलियन व्‍यूज हासिल कर लिया है। यह गाना टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा है।

पवन का यह गाना पूरी तरीके से नये साल के जश्न को लेकर बनाया गया है। पवन सिंह ने कहा कि हमारे ऑडियंस मेरे भगवान है। उनकी खुशियों से हमें खुशी मिलती है। इसलिए हमने नए साल के आगमन को लेकर यह धमाकेदार गाना रिलीज किया है। सबों से आग्रह करते हैं कि आप हमारे इस गाने को सुनें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें। इस साल आपसे बहुत प्‍यार और दुलार मिला है, जो मेरे लिए एनर्जी बूस्‍टर का काम कर रही है।आने वाला साल और भी धमाकेदार होगा।

गौरतलब है कि ‘बेबी को बियर पसंद है’ को पवन सिंह ने गाया है। इसका म्‍यूजिक आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि इसे आजाद सिंह ने लिखा है। पवन सिंह के साथ इस गाने में निशांत उज्‍जवल, विष्‍णु लड्डू, सरोज, मोनू आदि लोग हैं।

जानें क्यों उठी ‘अतरंगी रे’ को Boycott करने की मांग…

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार, धनुष, सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ विवादों में खिरती जा रही है। एक तरफ जहीं कई फैंस को ‘अतरंगी रे’ काफी पसंद आ रही है तो वहीं दूसरी ओर इसे बॉयकॉट करने को कहा जा रहा है। ट्विटर पर #Boycott_Atrangi_Re ट्रेंड हो रहा है। सोशल मीडिया का एक हिस्सा फिल्म को ‘हिंदूफोबिक’ बता रहा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- जानें क्यों उठी ‘अतरंगी रे’ को Boycott करने की मांग…

 

संबंधित समाचार