हल्द्वानी: प्रकाश पर्व पर निकली दूसरी प्रभात फेरी, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दूसरी प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, गौजाजाली तक निकाली गई। संगत ने शबदों का गायन किया। संगत ने अपने घरों को रोशनी, मालाओं से सजाकर और पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दूसरी प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, गौजाजाली तक निकाली गई। संगत ने शबदों का गायन किया। संगत ने अपने घरों को रोशनी, मालाओं से सजाकर और पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया।

मुख्य ग्रंथी ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी के महामंत्री जगजीत सिंह ने आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को टर्बन डे, 7 जनवरी को 11:30 बजे रामलीला मैदान से नगर कीर्तन निकलेगा व 9 जनवरी को 9:30 से 4 बजे तक धार्मिक दीवान सजेगा।

प्रभातफेरी में अध्यक्ष रंजीत सिंह, बलजीत सिंह चड्ढा, रविंदर पाल सिंह, तजिंदर सिंह, जसपाल सिंह मालदार, अमरजीत सिंह साहनी, गुरजीत सिंह, जसजोत सिंह, अचिंत सिंह चड्ढा, अमन सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार