फूड, फ्लावर और ट्रैवल से प्यार करती हैं दीपिका पादुकोण, क्यूट पोस्ट शेयर कर दी फैंस को जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह फूड, फ्लावर और ट्रैवल से प्यार करती है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं और बताया कि इस साल उन्होंने वह सारी चीजें की जिससे वो प्यार करती हैं। उन्होंने बताया है कि कौन …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह फूड, फ्लावर और ट्रैवल से प्यार करती है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं और बताया कि इस साल उन्होंने वह सारी चीजें की जिससे वो प्यार करती हैं। उन्होंने बताया है कि कौन कौन सी चीजें उनकी फेवरेट है। इस लिस्ट में खाना है, गुलाब का गुलदस्ता और उनकी फ्लाइट है।
पोस्ट के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, “साल के अंत में फूड, फ्लावर और ट्रैवल से जुड़ी वह तमाम तस्वीरें जिनसे मुझे प्यार है।इसी बात पर दीपिका के पति रणवीर सिंह को बेचैनी हो गई।
उन्होंने दीपिका की साल 2021 की अंतिम पोस्ट पर रिएक्ट किया है और इआरआर लिख कर पूछा है, इमोजी बनाकर पूछा मैं कहां हूं? उनके कमेंट से साफ जाहिर था कि वे कहना चाह रहे हैं कि दीपिका उनका जिक्र करना भूल गईं।
मृणाल ठाकुर हुईं कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी
कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर के बाद कल खबर आई कि बॉलीवुड कि डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और खबर आ रही है कि मृणाल ठाकुर भी कोविड की चपेट में आ गई हैं।
