मुरादाबाद : सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, गृहमंत्री पर लगाया रैलियों में धार्मिक भाषण देने का आरोप
मुरादाबाद। गृहमंत्री पर रैलियों में धार्मिक भाषण दिए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से चुनाव आयुक्त को भेजा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट …
मुरादाबाद। गृहमंत्री पर रैलियों में धार्मिक भाषण दिए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से चुनाव आयुक्त को भेजा है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने कहा कि आज महानगर समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को जिलाधिकारी के माध्यम से यह ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह रैलियों में धार्मिक भाषण दे रहे हैं। जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना है। मांग है कि इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि लाल टोपी जो है 2022 में सरकार बनाने जा रही है। अमित शाह बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं, इसीलिए वह लाल टोपी आजम खां और अखिलेश यादव के खिलाफ झूठे इल्जाम लगा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगा रहे हैं कि वह मंदिर नहीं बनने देना चाह रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद हर नागरिक ने उस आदेश को माना है। अब उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। भारतीय जनता पार्टी उसका क्रेडिट लेना चाहती है। जबकि वह जो मंदिर है वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है, वह हर भारतीय नागरिक को मान्य हैं।
