काशीपुर: 50 छात्राओं को वितरित किए Tablet

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। शिक्षा विभाग की ओर से मोबाइल टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों छात्राओं को मोबाइल टेबलेट बांटकर आवश्यक निर्देश दिए गए। शनिवार को जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में …

काशीपुर, अमृत विचार। शिक्षा विभाग की ओर से मोबाइल टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों छात्राओं को मोबाइल टेबलेट बांटकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

शनिवार को जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में मोबाइल टेबलेट के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने, वर्तमान परिवेश की नवीन चुनौतियों को हराने के प्रति छात्राओं को प्रेरित किया।

बीईओ नेगी ने बताया कि कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की छात्राओं को मोबाइल टैबलेट खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में धनराशि प्रेषित की गई थी। ब्लॉक में करीब 2000 छात्र-छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरण होने है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें और संसाधनों के अभाव में शिक्षण क्षेत्र में पीछे न रहें।

इस दौरान छात्राओं ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से सीएम द्वारा टेबलेट वितरण कार्यक्रम लाइव देखा। अतिथियों ने करीब 150 छात्राओं को मोबाइल टेबलेट वितरित किये। इससे पूर्व बीईओ नेगी व प्रभारी प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने कोविड-19 जैसी विषम परिस्थिति में भी विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा प्राप्त की जा रहे उल्लेखनीय योगदान से रूबरू कराया।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। संचालन आभा पाठक ने किया। वहां पर संकुल समन्वयक सुरेश सिंह, अनिल शर्मा, जितेंद्र पंत, छत्रपाल सिंह, भावना, प्रमिला भारती, कांति काला, मनोज कुमार शर्मा, सोनम, नंदा प्रकाश आदि थे।

संबंधित समाचार